नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह का स्वास्थ्य जांच करते आईएमए के अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता
- फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के 60 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी मधुमेह एवं रक्तचाप के मरीज हैं। 30 से अधिक लोगों का वजन सामान्य से अधिक है। इसका खुलासा स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान हुई। अधिकारियों ने कर्मचारियों से सुबह में टहलने के साथ ही योग को जीवन में शामिल करने का आह्वान किया।
रोटरी क्लब अलीगढ़ मानसी, गोयल नर्सिंग होम एवं आईएमए के तत्वावधान में नगर निगम के सेवा भवन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन जांच में चाैंकाने वाले तथ्य सामने आए। करीब 60 लोग मधुमेह एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) से पीड़ित हैं। 30 से अधिक लोगों का वजन सामान्य से अधिक है। एक 38 वर्षीय कर्मचारी का बीपी 220/120 था। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह का बीपी सामान्य था। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, कर अधीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, देश दीपक, संजय सक्सेना आदि ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।
डॉ. निति गोयल ने बताया कि मधुमेह एवं रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को दवाइयां लिखी गई हैं। इसके साथ ही नमक एवं चिकनाई वाली चीजों से परहेज करने को कहा गया है। लाइफ स्टाइल में परिवर्तन का सुझाव दिया गया है। इससे पूर्व नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. विपिन गोयल, डॉ. निति गोयल ने संयुक्त रूप से कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. राकेश अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, पारुल गर्ग, शशि पवार, मधु गुप्ता, नीरज गुप्ता, अंजु अग्रवाल आदि मौजूद थे।