सादाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति से डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। करीब एक साल तक जब कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सादाबाद के मोहल्ला सुरक्षा बिहार कूपा रोड निवासी गिरधारी कौशिक पुत्र प्रेमप्रकाश कौशिक ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता की पूर्व में थाना जमुनापार मथुरा में तैनात थे। इस बीच राजवीर सिंह पुत्र तोताराम निवासी सिहोरा से ताल्लुक हो गए। राजवीर सिंह पोस्ट ऑफिस मथुरा में नौकरी करते थे। आरोप है कि 18 फरवरी 2023 को राजवीर सिंह अपने बेटे के साथ घर आए और पोस्ट ऑफिस में दस पद खाली होने का हवाला देकर नौकरी लगवाने का लालच देने लगा।
नौकरी दिलाने के एवज में छह लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बताया कि विश्वास में आकर 4,40,000 रुपये नगद दे दिये। शेष रकम अलग-अलग तारीखों में खाते में डाल दिए। कई माह तक जब कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला तोे जांच पड़ताल की गई। मामले में पोस्ट ऑफिस मथुरा में जानकारी ली गई तो सच सामने आया। आरोप है कि दी गई रकम वापस मांगने पर मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस से की है। संवाद