फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 100 करोड़ से बनेंगी अलीगढ़ की 586 सड़कें, नवंबर से शुरू होगा काम

Sun, 26 Oct 2025 03:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्लों और गलियों में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टिकाऊ सामग्री से बनी सड़कों की वर्षों तक रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। नाली और फुटपाथ का भी निर्माण होगा। इससे सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम और चौड़े फुटपाथ विकसित होंगे।
विज्ञापन
खराब सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में विकास की नई लहर दौड़ने वाली है। नगर निगम ने 586 बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी दे दी है। एक साथ सभी सड़कों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जिसमें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड, इंटर लॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण, फुटपाथ विकसित करने के साथ-साथ पौधरोपण का कार्य भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


महानगर के 90 वार्डों में परियोजना के तहत कार्य कराया जाएगा। नवंबर माह से सभी टेंडरों के वर्क ऑर्डर जारी होने शुरू हो जाएंगे। जिसके बाद तेजी से निर्माण कार्य धरातल पर उतरेगा। सड़कों का निर्माण विभिन्न लागत श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिससे मोहल्लों और गलियों की सभी छोटी-बड़ी सड़कों को कवर किया जा सके। मोहल्लों और गलियों में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। टिकाऊ सामग्री से बनी सड़कों की वर्षों तक रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। नाली और फुटपाथ का भी निर्माण होगा। इससे सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम और चौड़े फुटपाथ विकसित होंगे, जो बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करेंगे। सड़क के किनारे हरे-भरे पौध रोपित किए जाएंगे। यह शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मददगार बनेंगे।

यह परियोजना शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। सड़कों के साथ नालियों का निर्माण होने से जलभराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। फुटपाथ और पौधरोपण से पैदल यात्रियों व पर्यावरण को लाभ मिलेगा। हमने सभी टेंडर एक साथ जारी कर प्रक्रिया को तेज किया है, ताकि ठेकेदारों को कोई असुविधा न हो।-प्रशांत सिंघल, महापौर
100 करोड़ रुपये के 586 सड़कों का टेंडर निकाला गया है। निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे निर्माण में कोई बाधा न आए। वर्क ऑर्डर जारी होने के 15 दिनों के अंदर निर्माण शुरू हो जाएगा। अधिकांश कार्य तीन से छह माह में पूरा होगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की श्रेणीवार स्थिति
श्रेणी संख्या अनुमानित कुल लागत (लगभग)
1 से 10 लाख रुपये 253 सड़क लागत 15-20 करोड़ रुपये
10 से 15 लाख रुपये 227 सड़क 30-35 करोड़ रुपये
15 से 20 लाख रुपये 68 सड़क 12-14 करोड़ रुपये
30 लाख रुपये तक 28 सड़क 8-10 करोड़ रुपये
कुल 586 सड़क व नाली 100 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें