फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पीएसी कर्मियों सहित 55 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
55 Covid positive in Aligarh today - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार हर दिन तेज हो रही है। शनिवार को जिले में 55 कोरोना संक्रमित मरीज घोषित हुए हैं, जिनमें 38वीं वाहिनी के नौ कर्मचारी हैं। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेट कराया जा रहा है। देर रात रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीमें इस काम में जुट गई थीं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जो मरीज संक्रमित घोषित हुए हैं, उनमें 38वीं वाहिनी के नौ कर्मचारी हैं। इसके अलावा 2 कुंवर नगर कॉलोनी से हैं। 2 सासनी गेट जयंती नगर से हैं। 2 गांव धनीपुर से, दो थाना क्वार्सी से, श्याम नगर से पांच हैं, जिनमें एक ही परिवार के चार लोग हैं। निजी नर्सिंग होम से तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा धनीपुर ब्लाक से अलग अलग सात लोग हैं। पांच लोग डोरी नगर से हैं। 3 क्वार्सी से और 4 पला साहिबाबाद से हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलोनी, जवां, राम नगर, संकल्प अपार्टमेंट, शिवाली, आगरा रोड, नत्था नगला, कुतुब पुर आदि जगहों से एक-एक मरीज सामने आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के अनुसार मरीजों को आइसोलेट कराने व उनके संपर्कियों को खोजने में टीमें लग गई हैं।
पुलिस महकमे में लगातार पैर पसार रहा कोरोना
कोरोना वायरस पुलिस महकमे को लगातार चपेट में ले रहा है। इसको लेकर पहले से अधिक एहतियात बरती जा रही है। अब पुलिस ऑफिस और थानों में बचाव के बेहद कड़े उपाय किए जा रहे हैं। बेवजह लोगों की कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने शहर में सबसे पहले देहली गेट थाने को अपनी चपेट में लिया था। इसके बाद सासनी गेट और फिर बन्नादेवी से होते हुए एसपी स्तर के एक अधिकारी और फिर एसएसपी के एक पीआरओ को अपनी चपेट में ले चुका है। इसके बाद हर स्तर पर बेहद एहतियात बरती जा रहा है। कार्यालय में आने वाले फरियादियों के हाथ सैनिटाइज कराए जाने के साथ उनका तापमान भी मापा जा रहा है। अगर, कोई पुलिसकर्मी खुद में लक्षण महसूस कर रहा है तो वह तत्काल अपने इंचार्ज को जानकारी देकर टेस्ट करा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी थानों में कोविड हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें