पीएसी 45 के 6 जवान और 18 महिला सहित 54 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। संक्रमितों में 2 महीने के बच्चे से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल हैं। जनपद में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2177 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 54 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा रात्रि 12:30 बजे संक्त्रस्मितों की सूची जारी की गई। संक्रमितों में पीएसी 45वीं वाहिनी के 6 जवान, आलमबाग के 5, गीता विहार के 4, आरकेपुरम आगरा रोड के 3, गंगीरी, आवास विकास, सासनीगेट, बलरामपुर, अतरौली रोड छर्रा और रोजन वाली गली के 2-2 लोग शामिल हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्त्रस्मित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। जबकि परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मरीजों के घर के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।