रेलवे ने आंध्र प्रदेश को 54-16 गोल से हराया। वहीं, बिहार ने चंडीगढ़ को 29-18, पंजाब ने दिल्ली को 31-22, उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 30-24, केरल ने ओडिशा को 16-12, हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 24-14, मणिपुर ने गुजरात को 24-16 व राजस्थान ने महाराष्ट्र को 30-19 गोल से हराया।
अलीगढ़ में पावना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर हो रही 53वीं सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रेलवे, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। पांच अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
3 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल के चार मैच खेले गए। रेलवे ने बिहार को 38-11 गोल से हराया। उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 25-21 गोल से शिकस्त दी। वहीं, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 29-5, राजस्थान ने गुजरात को 27-15 गोल से हरा दिया। विजेता टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में आठ मैच खेले गए। चैंपियनशिप की संयोजिका सांची वाधवा ने बताया कि रेलवे ने आंध्र प्रदेश को 54-16 गोल से हराया। वहीं, बिहार ने चंडीगढ़ को 29-18, पंजाब ने दिल्ली को 31-22, उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 30-24, केरल ने ओडिशा को 16-12, हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 24-14, मणिपुर ने गुजरात को 24-16 व राजस्थान ने महाराष्ट्र को 30-19 गोल से हराया।