फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी गेट क्षेत्र के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन




भीषण गर्मी में थोड़ी सी भी बिजली की कटौती अखर जाती है। गुरुवार को सासनी गेट क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली तड़के तीन बजे अचानक गुल हो गई। बिजली कटौती के कारण लोग पानी के लिये भी तरस गये। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे बिजली आई। वहीं सासनी गेट क्षेत्र के दूसरे इलाकों की बिजली एटूजेड बिजली घर से आने के कारण बाधित नहीं हुई।



गुरुवार तड़के तीन बजे अचानक सासनी क्षेत्र के जयगंज, पला रोड, आगरा रोड सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। गर्मी के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गये। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद आठ बजे करीब बिजली समस्या को ठीक किया।
विज्ञापन



बिजली कटौती के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हुई। खासतौर पर महिलाएं घर में पानी के लिये काफी परेशान रहीं। इस संबंध में जेई सासनी गेट ने बताया कि केबिल में फाल्ट होने के कारण पला रोड, आगरा रोड, जयगंज सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही।
विज्ञापन




लाइन सही होने के बाद बिजली चालू कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आठ बजे के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 11 बजे के बाद यह समस्या ठीक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें