न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी जी की 71वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी के कल्चरल हाल में शोक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रो. डा. शकील समदानी, डा. मोहम्मद मोहिबुल हक, डा. तरुशिका सर्वेश, डॉ अयूब शबाब, प्रो. हशमत अली खान, पूर्व छात्र नेता सैयद एहतेशामुल हक, अबुल फराह, मशकूर अहमद उस्मानी व सलमान इम्तियाज मौजूद रहे। समारोह में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी जीवनी को प्रस्तुत किया गया। इसका आयोजन छात्र नेता सैयद हस्सानुल हक ने किया।
उन्होंने कहा कि गांधी जी का निधन संघ विचारक नाथूराम गोडसे के हाथों हुआ। वही मानसिकता आरएसएस और भाजपा देश में फैला रही है। भाजपा नेता आए दिन मुसलमानों और उनके शैक्षिक संस्थानों पर हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के नाम में मुस्लिम ही हार्ड नहीं है यहां चाय भी हार्ड पी जाती है। इस मौके पर जानिब हसन, बदरूजमां, फरहम अली, शानू, एहतेशाम, जाकिर, नदीम, अब्दुल्लाह, सौरभ पाराशर, अमीर सोहैन, फजले इलाही, आसिम आदिल आदि मौजूद रहे।