न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य श्योराज जीवन की बेटी के विवाह समारोह में गुरुवार को जीटी रोड स्थित रायल रेजीडेंसी में वीवीआईपी का जमावड़ा होगा।
श्योराज जीवन के पीआरओ संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एसटीएससी आयोग के पूर्व चेयरमैन पीएल पूनिया, भारत सरकार के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिक, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, उप मुख्यमंत्री नवाब राणे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अभिनेता जितेंद्र कुमार, रंजीत, हेमंत बिरजे और नगमा सहित कई हस्तियों के आने की संभावना है।