फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आग से बचाने में झुलसे पत िकी उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के नगला मौलवी में खुद पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आग लगाने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत के ठीक सात दिन बाद पति ने भी बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला ने घरेलू कलह के चलते आग लगाई थी। पति उसे बचाने के लिए उससे लिपट गया था। हादसे में दोनों 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे।


बता दें कि थाना देहली गेट के मौलवी नगर निवासी दीपक गुप्ता (38 वर्षीय) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता क ी शादी शालू उर्फ शालिनी (35 वर्षीय) के साथ लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दीपक और शालिनी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद शालिनी ने खुद पर घर में रखा केरोसिन का डिब्बा उड़ेलकर आग लगा ली। शालिनी को जलता देख दीपक उसे बचाने के लिए उससे लिपट गया। आग में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। परिजनों ने बमुश्किल आग बुझाई थी। हादसे के एक सप्ताह के भीतर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें