फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के अगुआई में आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया कि यदि इच्छा शक्ति हो तो भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

वे महानगर के शाहजमाल में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो विकास की गंगा दिल्ली में बह रही है, वही विकास उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का समग्र विकास चाहिए तो इसको चार स्वतंत्र राज्यों में बांटना जरूरी है। महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम ने कहा कि दिल्ली की तरह अपने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की सूरत बदली जाए। इस मोहल्ले के मुबीन, अट्टा पहलवान, जाकिर, मुनव्वर, शकील टेंट वाले, हाजी साबिर, हाजी उमर, अशरफ, इमरान, इकराम, रहीस, डॉ. नफीस, चिरागा ने पार्टी की सदस्यता हासिल की। इस अवसर पर जिला सचिव हेमेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष मोनिका थापर, स्वालीन सैफी, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. शबाना खान, असद, जितेंद्र शर्मा, आसिफ आदि उपस्थित रहे। संचालन जाकिर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें