न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा पिछड़ा वर्ग की जिला इकाई गठित कर दी गई है। विजेंद्र बघेल अध्यक्ष एवं राजकुमार चौहान तथा ललित वर्मा महामंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह ने बताया कि
चौधरी सत्यवीर सिंह, अशोक सिंह, साहब सिंह, रामेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, त्रिलोक सिंह, धीरज चौधरी, केशव देव और मुकेश चौधरी को मंत्री, सुरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी, डाल चंद्र बघेल को कार्यालय मंत्री का पद सौंपा गया है।
जबकि अनुज वर्मा, हेमंत कुमार, राकेश तौमर, हम्मवीर सिंह, चौ. दलवीर सिंह, देवेंद्रपुरी, नायक चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। भाजपा नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।