न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
सीडीओ ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में जोनल सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, ईवीएम की जांच एवं रख रखाव की व्यवस्थाएं मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, निर्वाचन लेखन सामग्री प्रपत्रों की छपाई, आदर्श चुनाव आचार संहिता शिकायत प्रकोष्ठ एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष एवं सांख्यिकी सूचनाओं का प्रेषण समेत अन्य इंतजाम होने हैं।
उन्होंने अधिकारियों को संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी देते हुए उनको प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी भी नियुक्त किए।