फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने दो बालिकाएं परिवार को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उड़ान सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन संस्था ने थाना क्वार्सी पुलिस की मदद से लावारिस घूमती दो बालिकाओं को उनके घर पहुंचाया।

28 जून को नांदा पुल के पास चाइल्ड लाइन को 14 वर्षीय मूक बधिर बालिका थाना देहली गेट के माध्यम से मिली थी।

चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य नीलम सैनी जब बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने जा रही थी तो एक रिक्शेवाला बालिका को काशीराम कॉलोनी का बताते हुए निकल गया। रिक्शेवाले से मिली जानकारी के अनुसार टीम सारसौल व जमालपुर स्थित काशीराम आवास योजना के अंतर्गत बने मकानों में देखने गयी।

लेकिन बालिका का कोई सुराग न लग सका। बालिका के पिता द्वारा एक जुलाई को थाना क्वार्र्सी में अपनी बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी गयी थी। थाना पुलिस के बताए पते के अनुसार कायमपुर मोड़ स्थित अधबने आवासों में बालिका के परिजनों से मिलने गयीं और फोटो से बालिका का मिलान किया तो परिवार मिल गया। पिता ने बताया कि बालिका पड़ोस में हो रही भागवत में चली गई थी।
विज्ञापन


टीम ने बालिका को कपड़े आदि भेंट किए। चाइल्ड लाइन निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि बालिका के विषय में हाथरस स्थित आवासीय मूक बधिर विद्यालय में संपर्क कर बालिका की शिक्षा की व्यवस्था कर दी गयी है। आने वाले दिनों में उसे प्रवेश दिला दिया जायेगा। इसी प्रकार तीन जुलाई को क्वार्सी पुलिस ने बताया कि एटा चुंगी बाईपास पर परी हास्पिटल के पास 16 वर्षीय बालिका लावारिस अवस्था में खड़ी हुई।
विज्ञापन


पुलिस के पूछने पर भी बालिका अपने विषय में कुछ भी नहीं बोल रही थी। चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य नीलम सैनी पहुंची। बालिका के परिजन उसे खोजते हुए थाना क्वार्सी पहुंचे। वहां बालिका को पहचान लिया। बताया कि बालिका दो वर्षों से तनाव में है। पिता प्लंबर हैं और बीमार हैं। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें