फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरियों पर डीएम के निर्देश हवा में उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही डेयरियों के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह उदासीन है। इस बात का अंदाजा यूं लगाया जा सकता है कि जन सुनवाई पोर्टल पर अवैध डेयरियों के संबंध में जिलाधिकारी ने जब कार्यवाही का विवरण मांगा तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने भी चलताऊ जवाब दे दिया कि कार्यवाही की जा रही है।


शहर में जहां भी यह डेयरियां चल रही हैं, वहां स्थानीय लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों का मुद्दा अदालत में ले जाने वाले सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट कहते हैं कि उन्होंने गांधी पार्क, ढपरा रोड, देहली गेट, गूलर रोड, मित्र नगर, मेडिकल रोड, रामघाट रोड, किशनपुर आदि जगहों पर चल रही डेयरियों के संबंध में अदालत में गुहार की थी।
विज्ञापन


अदालत ने डेयरियों को आबादी वाले इलाकों से बाहर करने के लिए निर्देश भी दिए, लेकिन नगर निगम के स्तर से निर्देशों का पालन नहीं किया गया। हालत यह है कि यह डेयरी वाले गोबर को नालियों में बहाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण वह ब्लाक हो जाती हैं। जहां पर नालियों में गोबर आदि भर जाता है वहां भयंकर दुर्गंध उठती है। संक्रामक बीमारियों का खतरा हो जाता है। अब जब जिलाधिकारी स्वयं इस मामले को लेकर गंभीर हैं। तो नगर निगम के अधिकारी उनको गुमराह कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें