फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में जापान हाउस स्थित कार्यालय में सेक्टर संयोजक, प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल नई मिसाल की तरह है। बसपा एवं सपा के पिछले 15 सालों के कार्यकाल को याद करें। इन लोगों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया था।
विज्ञापन


न कानून का राज था और न ही बिजली थी। प्रदेश में यूरिया से लेकर गैस सिलेंडरों तक के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। नकल माफिया व भू माफिया का बोलबाला था। व्यापारी लूट पिट रहा था।
विज्ञापन


उद्योगपति बाहर पलायन कर रहे थे। महिलाओं का कोई सम्मान नहीं था। हर सरकारी भर्ती में एक जाति विशेष को तवज्जो दी जाती थी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, ई. राजीव शर्मा, रामेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह, सरदार बीएस टुटेजा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें