न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वाणिज्य कर विभाग के गंभीरपुरा कार्यालय में कार्यरत असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य और अशोक कुमार डिप्टी कमिश्नर बन गए हैं।
वरिष्ठ लिपिक गिरिराज किशोर वर्मा, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, खड़ग सिंह, रनवीर सिंह, मनोज गोयल, रेणुका अरोड़ा, मंजू शर्मा और रेनू अग्रवाल को प्रोन्नत कर वाणिज्य कर अधिकारी बनाया गया है।
इस तरह को दो को डिप्टी कमिश्नर और नौ को वाणिज्य कर अधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज किशोर गुप्ता और उनकी टीम के सदस्यों ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।