फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप कैमरे की नजर में हैं’ से शरारती तत्वों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मेरठ के स्टेडियम में अभ्यास के लिए आ रही दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंकने के बाद अलीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का तरीका चौकाने वाला है।

स्टेडियम में क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे आज तक नहीं लगे। अलबत्ता, दीवारों पर ‘आप कैमरे की नजर में हैं’ शब्दों के जरिये शरारती तत्वों पर नजर रखने की नाकाम कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


स्टेडियम में सैकड़ों खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम के समय अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें लड़कियां और लड़के शामिल हैं। सुबह शहर के संभ्रांत व्यक्ति भी फिटनेस के लिहाज से स्टेडियम आ रहे हैं।

ऐसे में एक सुरक्षाकर्मी के सहारे पूरे स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की मांगें उठती रही हैं, लेकिन वक्त के साथ यह मांगें दम तोड़ देतीं हैं। 28 फरवरी को मेरठ के स्टेडियम में अभ्यास करने वाली रेसलर शालू व बॉक्सर गरिमा पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया था। मेरठ हादसे के बाद यहां के खिलाड़ियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्टेडियम में सुबह-शाम सिपाहियों के गश्त के लिए क्वार्सी थानाध्यक्ष से अनुरोध किया जा चुका है। सीसीटीवी कैमरे को लेकर डीएम व कमिश्नर को अवगत कराया जा चुका है। इसके लिए प्रशासन से आश्वासन भी मिला है। उम्मीद है जल्द ही कैमरे लग जाएंगे। - रानी प्रकाश, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें