फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रि-एग्जाम होंगे 13 मार्च को, परीक्षा केंद्र किए निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में छापेमारी के दौरान कई केंद्रों पर पकड़ी गई सामूहिक व अन्य गड़बड़ी के चलते आधा दर्जन से ज्यादा केंद्रों की परीक्षाओं की रि-एग्जाम की संस्तुति की गई थी। इस पर बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है और रि-एग्जाम की तिथि व केंद्र तय कर दिए हैं। यह सभी परीक्षाएं 13 मार्च को होंगी।

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सरदार सिंह इंटर कॉलेज नगला बाटुल अतरौली की 20 फरवरी को निरस्त की गई इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान प्रथम की परीक्षा 13 मार्च को एसएमबी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में होगी।
विज्ञापन


इसी तरह धांधू सिंह रामधुन सिंह इंटर कॉलेज सिरसा की हाईस्कूल की गणित प्रथम की परीक्षा इसी दिन डीएस इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में होगी। संत गुरुदेव रामदेव जी महाराज आदर्श उमा. विद्यालय सिद्ध अतरौली की इंटरमीडिएट गणित द्वितीय की परीक्षा एसएमबी इंटर कॉलेज में दोपहर की पाली में होगी।
विज्ञापन


अतहर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज नरूपुर अलीगढ़ की इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान द्वितीय की परीक्षा गोपीराम इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में कराई जाएगी।

चंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज औंधाखेड़ा की इंटर की अंग्रेजी (बी.) केवल विज्ञान वर्ग की निरस्त की गई परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में होगी। इसी तरह बौहरे किशनलाल शर्मा इंटर कॉलेज तेवथू की रसायन विज्ञान द्वितीय की परीक्षा डीएस इंटर कॉलेज में शाम की पाली में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें