न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर विधायक संजीव राजा द्वारा आयोजित फलाहार कार्यक्रम में शहर के तमाम प्रमुख लोग पहुंचे। आरएसएस द्वारा मथुरा रोड स्थित सिंघारपुर के संचालित केशव सेवा धाम के वनवासी बच्चे भी उत्साह से नगर विधायक के कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने वनवासी बच्चों से काफी देर तक बातचीत की। अतिथियों का स्वागत संजीव राजा, पत्नी मुक्ता राजा, व हर्षित राजा ने किया।
कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, आशुतोष वार्ष्णेय, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर यशोद, एडीएम सिटी एबी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, प्रवीण अग्रवाल, मानव महाजन, सुनील पॉली, राजेश अग्रवाल, राजीव गर्ग आरएमआई, अतुल सिंघल, इंजी. दिनेश चंद्र वार्ष्णेय, सुनील दत्ता, नेकराम शर्मा, गप्पू हरकुट, निखिल माहेश्वरी, अंशुल गुप्ता, सुनील पांडेय, विक्रम सिंह हिंडोल, प्रमोद अग्रवाल, ओम प्रकाश मास्टर, संदीप चाणक्य, चंद्रमणि कौशिक, पवन खंडेलवाल, भरत राजपूत, मनवीर सिंह, राजा राम मित्र, मीना कुमारी के अतिरिक्त भाजपा, आरएसएस, हिंदू जागरण मंच, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल हुए।