फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंड़ीगढ़ की कूड़ा निस्तराण तकनीक आएगी अलीगड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम पार्षदों का एक दल इन दिनों चंडीगढ़ में शहर को स्मार्ट बनाने की तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहा है। नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में 10 पार्षदों का एक दल चंडीगढ़ गया हुआ है। यह दल रविवार को अलीगढ़ लौट रहा है।

यहां पर पार्षदों को पावर प्वाइंट प्रिजेंटेशन के माध्यम से बताया जा रहा है कि किस प्रकार एक शहर में साफ सफाई का अंतरराष्ट्रीय स्तर बनाए रखा जा सकता है। इसके अलावा शहर को सुंदर बनाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पार्षद दल को वहां पर अटल मिशन फार रिज्यूविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमोशन यानी अमृत योजना सहित क्षमता संवर्धन अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पार्षद दल में पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर, मो. शाकिर, मो. शकील, नरगिस बानो, विजय तोमर, हेमंत गुप्ता, पूरन सिंह, हरिओम अग्रवाल और अलका मित्तल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें