फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू शिक्षिका से लूट करने वाले गिरफ्तार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू शिक्षिका से लूट करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

थाना सिविल इलाके से मोबाइल, पर्स और चेन आदि की लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से एक एक तमंचा मय कारतूस, लूटी गई बाइक और लूट के पैसे में से बचे 1100 रुपये बरामद हुए हैं। इन लुटेरों ने एएमयू की शिक्षिका फार्रूख बेगम के साथ भी लूटपाट की थी। जो सीसीटीवी में कैद हो गई थी। गिरफ्तार किए गए लुटेरों पर थाना सिविल लाइन और क्वार्सी में लूट और छिनैती के पांच मुकदमे दर्ज हैं।

बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ तृतीय संजीव दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर सिविल लाइन जावेद खान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अफसर खान, एसआई ब्रजेश चौधरी, सिपाही शरीफ अंसारी, नटवर सिंह केला नगर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बंदर वाली गली में एक महिला को तमंचा दिखाकर लूट करने वाले दोनों लुटेरे पैशन बाइक से घूम रहे हैं। नई घटना करने की फिराक में थे। पुलिस सूचना पर बदमाशों का इंतजार कर रही थी। तभी काली पैशन बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। मुखबिर के इशारा करते ही उन्हें रोका गया तो उनकी गाड़ी रुक गई। लुटेरों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम आरिफ पुत्र मो. हनीफ गली नंबर एक जीवनगढ़ थाना क्वार्सी, दूसरे ने अपना नाम सल्लू पुत्र पप्पू, निवासी गली नंबर 14 जीवनगढ़ थाना क्वार्सी बताया। लुटेरों ने स्वर्ण जयंती नगर से मोबाइल और चेन लूटी थी। किशनपुर से एक पर्स लूटा था। रामघाट रोड से एक मोबाइल छीना था। प्रकाश लाज के पास से एक मोबाइल छीना था। लुटेरों ने स्वीकार किया कि बंदरवाली गली में जो लूट हुई थी। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस हमारी तलाश कर रही थी। इसलिए हम बाहर चले गए थे और आज ही आए हैं। सिविल लाइन पुलिस के साथ एसओजी की टीम में उप निरीक्षक छोटेलाल, सिपाही फिरोज खान, दुर्विजय सिंह, राकेश कुमार, मोहन लाल, मो. रजा, ड्राइवर विजय सिंह और सिपाही हर्षवर्धन शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें