फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड रह गया आधा, बिजली बिल का भुगतान अभी भी पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोड रह गया आधा, बिजली बिल का भुगतान पूरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें सोडियम से बदलकर एलईडी हो गईं और लोड आधा हो गया, लेकिन बिजली का बिल उतने का उतना ही रहा। इसी बात को लेकर आरटीआई संस्था ट्रैप के विमल खेमानी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि नगर निगम ने 2016 के अंत में अपनी सभी स्ट्रीट लाइटों को भारत सरकार के उपक्रम के सहयोग से एलईडी लाइटों में बदल दिया था। जब पुराने तरीके से लोड 1251 किलोवाट था, तो नगर निगम बिजली विभाग को 52 लाख रुपये प्रति माह का भुगतान करता था। अब एलईडी लाइटें लग चुकी हैं और लोड 500 किलोवाट रह गया है, तब भी 52 लाख रुपये ही भुगतान हो रहा है। जबकि यह राशि 20 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती है। इस मामले की जांच की जाए, क्योंकि इससे नगर निगम को लाखों रुपये की क्षति हर माह हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें