फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय पुस्तकालय पहुंचा स्वच्छता ही सेवा अभियान...

विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय पुस्तकालय पहुंचा स्वच्छता ही सेवा अभियान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हेरिटेज इमारत मालवीय पुस्तकालय में नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया है। यहां पर एसडीएम कोल और नगर निगम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अभियान में भाग लिया।

दो अक्तूबर को गांधी जयंती व स्वच्छ भारत मिशन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इसे पूरे अलीगढ़ में पर्व की भांति मनाये जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर निगम और तहसील कोल के एसडीएम पंकज वर्मा सहित अनेकों सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर अलीगढ़ की हेरिटेज स्मारक मालवीय पुस्तकालय की साफ सफाई कराते हुए इसके संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


अभियान में संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, कर अधीक्षक सभापति यादव, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल यादव, अहसन रब, अहिंसा फाउंडेशन से राकेश सक्सेना, अशोक सक्सेना, डॉ. दिव्या लहरी, उड़ान सोसायटी से ज्ञानेंद्र मिश्रा, किरन शर्मा, वर्षा गौड़, सईदा खातून, पूर्व पीआरओ वीरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद थे। एसडीएम पंकज वर्मा ने मालवीय पुस्तकालय में पौध रोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें