फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खुली, स्टाफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खुली, स्टाफ तैनात
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मलखान सिंह जिला अस्पताल के बाहर बनी पुलिस चौकी अब खुल गई है और उसके लिए स्टाफ भी आवंटित हो गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। वहीं एक दानदाता ने इमरजेंसी को 20 एयरकंडीशनर दान में दिए हैं। इसके साथ ही अब स्टाफ के लिए जिला अस्पताल में बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के नवागत सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि उनके पदभार संभालते ही सुरक्षा का मुद्दा बार बार सामने आ रहा था। शहर विधायक संजीव राजा के सहयोग से वह व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास में लगे और अब उसके परिणाम सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि जिला अस्पताल की बदहाली दूर करने के लिए जब शुरुआत की गई तो डाक्टरों ने सुरक्षा का मुद्दा सबसे पहले उठाया। उसी के संबंध में प्रयास किए। अब चौकी फिर से शुरू हुई है। एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबलों को चौकी पर तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर ही इमरजेंसी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक दानदाता ने इमरजेंसी को 20 एसी दान में दिए हैं। अस्पताल में स्टाफ की समयबद्धता के लिए अब बायोमीट्रिक सिस्टम से हाजिरी की व्यवस्था की है। इसकी मानीटरिंग सीएमएस आफिस से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें