फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के माफीनामे पर समझौतानामा दाखिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के माफीनामे पर समझौतानामा दाखिल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के नामचीन स्कूल की छात्रा द्वारा पूर्व शिक्षिका संग की गई हरकत पर माफीनामे के बाद समझौतानामा पुलिस तक पहुंच गया। खुद शिक्षिका के पिता की ओर से माफीनामे के आधार पर शिकायत वापस लेने का अनुरोध एसएसपी से किया गया। तब जाकर इस प्रकरण को दाखिल दफ्तर किया गया।

बता दें कि पिछले पखवाड़े शिक्षिक का फोटो मार्फिंग की मदद से आपत्तिजनक बनाकर उनके पति को फेसबुक मैसेंजर पर भेज दिया गया था। इस मामले में शिकायत जब एसएसपी से हुई तो सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी छात्रा तक पहुंच गई। मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा होने के कारण और परिवार द्वारा माफी मांगे जाने पर ही खत्म हो गया। पुलिस की मानें तो छात्रा व परिवार द्वारा लिखित माफीनामा दिए जाने पर शिकायत कर्ता शिक्षिका के पिता ने समझौता मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद शिक्षिका के पिता ने एसएसपी के समक्ष पहुंचकर बच्ची द्वारा गलती का अहसास किए जाने का हवाला देकर शिकायत वापस लेने की बात कही। इस दौरान छात्रा के परिजन भी मौजूद रहे और उनके स्तर से भी भविष्य में इस तरह की गलती न होने का भरोसा दिलाया। तब जाकर प्रकरण का पटाक्षेप हुआ है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें