फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के डूबने के शोर पर घंटों कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों के डूबने के शोर पर घंटों कांबिंग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के धनीपुर इलाके एक परिवार के चार लोगों के नरौरा में डूूबने की गलत सूचना से नरौरा पुलिस ने रात में गंगा घाटों पर पूछताछ करने के साथ एलजीसी नहर के किनारे घंटों कांबिंग की। सुबह से फिर जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस को लापता बताए जा रहे परिवार के हरिद्वार में मिलने की सूचना पर राहत मिली।
धनीपुर इलाके के रहने वाले महेशपाल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को उनके पुत्र, पुत्रवधू व दो बच्चों के नरौरा गंगा स्नान के लिए जाने एवं नरौरा नहर में डूबने की सोमवार शाम सूचना दी। इस पर देर शाम से रात्रि तक नरौरा पुलिस इसकी जानकारी जुटाने की कवायद में लग गई। नरौरा पुलिस ने राजघाट, नरौरा के गंगा घाटों पर लोगों से पूछताछ करने के बाद एलजीसी नहर के किनारे कई किलोमीटर तक कांबिंग की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


अर्द्धरात्रि के बाद लापता बताए जा रहे परिवार के रिश्तेदार भी नरौरा थाने पहुंचे। नरौरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महेशपाल सिंह से पुलिस को मिली सूचना में उनके पुत्र योगेश (26), उसकी पत्नी रीना, भव्य (3) व संध्या (1) के नहर में लापता होने की सूचना दी थी। रात में गंगा घाटों एवं नहर किनारे कई किलोमीटर तक कांबिंग की गई। मंगलवार की सुबह महेशपाल ने एसओ नरौरा को फोन पर बताया कि उनका संपर्क बेटे से हो गया है।
विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में है। सोमवार शाम को उसका एक मोबाइल गुम हो जाने एवं दूसरा स्विच ऑफ हो जाने के कारण संपर्क नहीं हो सका था। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इधर, धनीपुर इलाके से लोगों ने जानकारी दी है कि यह परिवार किसी वजह से जानबूझकर गायब हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें