फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की जगह एक बोरी खाद, पाएं अच्छी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो की जगह डालें एक बोरी खाद, पाएं अच्छी पैदावार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थोड़ी-सी सजगता बरतें तो धान की अच्छी पैदावार हो सकती है। खेत में सीधे यूरिया फेंकने की बजाय उसे गोबर में मिलाकर लड्डू बना लें, फिर खेत में रख दें। इससे दाम में बचत और अच्छी उपज होगी। यह दावा कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किया है।

खेत में धान की रोपाई हो चुकी है। किसानों को अच्छी उपज के लिए अब आशंका घर कर गई हैं कि पिछले साल की पुनरावृत्ति न हो। किसानों की बेहतरी के लिए डॉ. एके सिंह उन्हें एक फार्मूला सुझाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि खेत में खाद छिड़कने के दौरान 70 फीसदी खाद हवा या भूमिगत हो जाता है। सिर्फ 30 फीसदी ही फसल को मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल पर खाद सीधे असर डालती है। इसलिए एक एकड़ खेत में दो की जगह एक बोरी खाद का इस्तेमाल करें। एक बोरी खाद को 40 किलो गोबर और पांच किलो जिंक सल्फेट को आपस में मिलाकर लड्डू बनाकर खेत में रख दें। इससे फसल को धीरे-धीरे खाद पहुंचेगा और अच्छी उपज मिलेगी। कहा, अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें