फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मेसिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीज भटके
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को दो घंटे के कार्य बहिष्कार किया, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों सहित जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दवाओं के लिए मुसीबत झेलनी पड़ी।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जेबी सिंह ने बताया कि बुधवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गीता प्रधान के कार्यालय पर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी मिलने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टों की समस्या को जिला स्तर के अधिकारी गहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार पूरी तरह अवैध
सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने कहा है कि फार्मेसिस्टों की जो मांग है, वह पूरी तरह अवैध हैं। फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से कहा गया था कि वह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रिकॉर्ड को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में शासनादेश दिखाए। हमारे पास 1993 का शासनादेश मौजूद है। इसके एक दिन बाद का भी शासनादेश दिखाने में वह नाकाम रहे हैं। अब कोई भी व्यवस्था अंग्रेजों के जमाने के हिसाब से तो चल नहीं सकती। दूसरी बात यह है कि पहले सीएमओ कार्यालय जिला अस्पताल परिसर में स्थित था, तो कभी इस तरह की स्थिति नहीं आई। अब काम नियमानुसार होगा इसलिये एसोसिएशन को असहजता हो रही है। अगर अकारण ही कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने के लिए वह प्रशासन और शासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें