फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मेधावियों के महिमा मंडन से बचें सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली मेधावियों के महिमा मंडन से बचें सीएम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के टॉपर्स को नकद धनराशि देकर उन्हें सम्मानित किए जाने का विरोध किया है।

डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उनकी सदाशयता व निर्णय अधिकांश नकली मेधावी लाभान्वित होंगे, जिससे प्रदेश में नकल को बढ़ावा ही मिलेगा।

जनपद अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के जनपदों की स्थिति का ईमानदारी से आंकलन करें, तो बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगा कि टॉपर्स उन स्ववित्त पोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज के हैं, जो ग्रामीण अंचल व कस्बों में स्थित हैं, जहां बिल्कुल पढ़ाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर व महानगरों के विद्यालयों में जहां पूरे साल पढ़ाई होती है और विद्यार्थी परिश्रम करते हैं, वे नकल के घृणित हथकंडों को न अपनाने के कारण नकलचियों अर्थात नकली मेधावियों के सामने टॉपर्स लिस्ट में स्थान नहीं बना पा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें