फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में अमोनिया रिसाव से 50 मजदूर बेहोश, डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे

Thu, 29 Sep 2022 12:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

फैक्टरी में 50 मजदूरों के बेहोश होने की खबर फैलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ अमोनिया रिसाव को बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में मौजूद पुलिस अधिकारी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर से सटी तालसपुर स्थित अलदुआ मीट फैक्टरी की पैकेजिंग यूनिट में गुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां काम कर रहीं लगभग 50 मजदूर बेहोश हो गईं। इसकी खबर फैलते ही फैक्टरी प्रबंधन में खलबली मच गई।

विज्ञापन


गैस रिसाव से बेहोश हुईं महिलाओं को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। डीएम और एसएसपी ने फैक्टरी व अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया है।

फैक्टरी में 50 मजदूरों के बेहोश होने की खबर फैलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ अमोनिया रिसाव को बंद कर रहे हैं। मौके पर फैक्टरी में सभी लोग मास्क लगाए हुए हैं, जिससे कोई और इसकी चपेट में ना आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें