फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर

Wed, 09 Nov 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
रामघाट रोड पंप पर पैट्रोल डलवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार रात से 500 और 1000 रुपये के नये पुराने सभी तरह के नोट अचानक बंद होने से अलीगढ़ में चालू वित्‍तवर्ष में करीब पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है। अलीगढ़ में सालाना करीब 10 हजार 300 करोड़ रुपये का कारोबार होता है और तकरीबन 1613 करोड़ रुपये की कर वसूली होती है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर ये रकम एक साल में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये तक होती है। इस रकम में पचासी फीसदी हिस्सा 500 और 1000 रुपये के नोट ही हैं। इनके अचानक बंद होने से तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होता, लेकिन अभी वित्तीय वर्ष 2016-17 में लगभग पांच महीने शेष हैं ऐसे में पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार इससे प्रभावित हो सकता है। इधर, नौ नवंबर को बैंक बंद रहेंगे और एटीएम पर नगद जमा और निकासी करने में भी परेशानी हो सकती है।

प्रमुख कारोबारियों की मानें तो इस सप्ताह में 12 नंवबर तक कारोबार बहुत धीमी गति से चलेगा। अधिकांश बड़े सौदे नई करंसी के आने के बाद ही होंगे। ज्यादातर सौदे कारोबारियों के आपसी भरोसे पर जुबानी बातों से ही होंगे, जिसमें पैसों का लेनदेन नहीं होगा। 100 और 50 रुपये की करंसी के साथ कारोबार में छोटे मोटे काम होंगे। बैंकों से फुटकर में रकम निकालने और बड़े नोटों को जमा कराने में ही पूरा सप्ताह निकल जाएगा।
विज्ञापन


नई करंसी आने में तकरीबन एक हफ्ता लग जाएगा, लेकिन इस वक्त में भी भरपूर मात्रा में नई करंसी उपलब्ध होना मुश्किल है। आर्थिक मामलों के जानकार विजय पचीसिया कहते हैं कि नई करंसी की उपलब्धता अगर पहले ही करा दी जाती तो इतनी अफरातफरी नहीं मचती और लोग आसानी से अपनी पुरानी करंसी बदल सकते थे। इसके अलावा जनहित में 100 और 50 रुपये के नोटों की उपलब्धता भी प्रचुर मात्रा में कराई जानी चाहिए।

1613 करोड़ रुपये की नगद कर वसूली
मनोरंजन कर 5 करोड़ 49 लाख रुपये
बिजली के बिल से 823 करोड़ 78 लाख रजिस्ट्री बैनामा 291 करोड़ 45 लाख रुपये
नगर निगम से टैक्स वसूली 22 करोड़ 8 लाख
आबकारी 336 करोड़ 13 लाख रुपये
रोड टैक्स एवं रजिस्ट्रेशन 70 करोड़ रुपये

500 और 1000 रुपये के सभी तरह के नये पुराने नोट मंगलवार रात को अचानक से बंद होने की खबर आग की तरह फैली। खबर सुनने के बाद फोन घनघनाए और अलीगढ़ से देश विदेश तक लोगों ने बात की। अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ कारोबारी पार्टनर को अगाह किया। जिसको जहां मौका मिला घर या दुकान में रखे नोटों का हिसाब लगाया और उनको बदलने की प्लानिंग में जुट गए।
एटीएम में पैसा जमा करने वालों की भीड़ पहली बार देखी गई।

हरेक पैसा जमा करने वाले एटीएम पर भीड़ और लंबी लाइनें लग गई। पेट्रोल पंप, शराब ठेके, मेडिकल की दुकानों और देर रात तक खुलने वाले बाजारों में भी इन नोटों ने ‘आग’ लगा दी। हर कोई अपनी जेब से बड़े नोट हटाने में जुटा था, किसी तरह से ये नोट किसी को थमा दिए जाएं। हालांकि बड़े और समझदार लोग इन झंझटों से दूर थे क्याेंकि उन्हें पता था कि 500 और 1000 रुपये के सभी नये नोट 30 दिसंबर तक बैंकों में जमा कर नये 500 और 2000 रुपये के नोट लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें