फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह के बच्चे सहित अलीगढ़ में 5 और संक्रमित

Sun, 28 Jun 2020 12:59 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को भी जिले में सात माह के बच्चे सहित पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। देर शाम रिपोर्ट आने पर इन्हें आइसोलेट कराने से लेकर इलाकों को सील व सैनेटाइज कराने के काम में टीमें जुट गई थीं। 
विज्ञापन



जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जेएन मेडिकल कॉलेज व निजी लैब की जांच में पांच नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 78 वर्षीय महिला कस्बा छर्रा के पहले से संक्रमित बीज कारोबारी की मां हैं, जबकि 38 वर्षीय व्यक्ति विकास नगर एटा चुंगी से है, जिसकी पहले से डायलेसिस चल रही है।


वहीं 32 वर्षीय व्यक्ति उदय नगर कॉलोनी पीएसी रामघाट रोड से है, जो मर्चेंट नेवी में सेवारत है और 7 माह का बच्चा नगला पटवारी पटियाली में तैनात फायरकर्मी का बेटा है। इसके अलावा 49 वर्षीय कातिब जलालपुर से है। लैब से सूचना मिलने के बाद इन मरीजों के संपर्क व परिवारों पर टीमें काम में जुट गई हैं।
विज्ञापन



डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लोग अगर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करेंगे तो जल्द से जल्द हम इस पर काबू पाने में सफल होंगे। उन्होंने बताया कि आज तो पांच मरीज मिले हैं, उन्हें आइसोलेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


--कोरोना मीटर--
-452 अब तक मिले संक्रमित मरीज, इनमें कुछ मरीज बाहर मिले हैं
-26 मरीजों की अब तक हुई मौत, इनमें से दो गैर जिलों में मृत
-251 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर गए
-179 मरीज अभी सक्रिय हैं विभिन्न अस्पतालों में
--
--आज ये मिले संक्रमित--
1-78 वर्षीय महिला छर्रा।
2-38 वर्षीय व्यक्ति विकास नगर एटा चुंगी।
3-32 वर्षीय व्यक्ति उदय नगर कॉलोनी रामघाट रोड।
4-7 माह का बच्चा नगला पटवारी।
5-49 वर्षीय व्यक्ति जलालपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें