अलीगढ़ में बिना हेलमेट के 27, तीन सवारी के 18, नो पार्किंग के 08 और अन्य उल्लंघनों में 25 चालान किए गए हैं। बिना हेलमेट व तीन सवारी मामलों में 47 वाहनों को सीज कर दिया।
अलीगढ़ शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 16 अप्रैल देर रात अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 47 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान बन्नादेवी क्षेत्र में 20, कोतवाली नगर में 11 व सिविल लाइन क्षेत्र में 16 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सिविल लाइन के शमशाद मार्केट में विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 78 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 27, तीन सवारी के 18, नो पार्किंग के 08 और अन्य उल्लंघनों में 25 चालान शामिल हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।