फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: 430 बसों का बेड़ा तैयार, 20 जनवरी को अलीगढ़ से एक साथ होंगी रवाना

Sat, 18 Jan 2025 03:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसी गांव से अगर कम से कम 35 या उससे अधिक लोग महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो रोडवेज बस गांव में ही आकर उन्हें प्रयागराज तक लेकर व वापस लेकर आएगी।
विज्ञापन
सारसौल वर्कशॉप में कुंभ जाने वाली बस पर चल रहा पेंट का काम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा संचालित करने की घोषणा की है। इस क्रम में अलीगढ़ परिक्षेत्र की 430 रोडवेज बसों का बेड़ा कुंभ जाने के लिए तैयार है। इन बसों को दूसरे चरण में 20 जनवरी को एक साथ रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि सभी बसों व स्टाफ की रवानगी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। बसों को रंगने के साथ ही उनकी साफ-सफाई के बाद उन्हें सजाया-संवारा जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या कम या ज्यादा की जा सकती है। बड़ी संख्या में बसों के कुंभ मेले में जाने से स्थानीय रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही वर्कशाॅप में खड़ी अतिरिक्त बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।

गांव से भी मिलेगी रोडवेज बस
क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि किसी गांव से अगर कम से कम 35 या उससे अधिक लोग महाकुंभ में जाना चाहते हैं तो रोडवेज बस गांव में ही आकर उन्हें प्रयागराज तक लेकर व वापस लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें