फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कनेक्शन पर दो जेई 420 में तलब

Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरदुआगंज बिजलीघर में तैनात रहे जेई जेनेंद्र यादव और देव ऋषि कुमार   को सीजेएम कोर्ट ने घरेलू कनेक्शन की फर्जी रसीद देने पर धारा 420 के तहत तलब किया है। कोर्ट के निर्देश पर एसडीएम की जांच में भी जेई द्वारा फर्जी रसीद देने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में वादी खजान सिंह निवासी एतमपुर ने बताया कि वह वर्ष 2014 में हरदुआगंज स्थित बिजलीघर पर घर के लिए कनेक्शन लेने के संबंध में जेई जेनेंद्र यादव से मिले। उस समय जेई यादव ने उनसे संयोजन से संबंधित फॉर्म और तीन हजार रुपये ले लिए।

इसके बाद वह करीब आठ दिन बाद बिजलीघर पर पहुंचे तो जेई ने उन्हें 2480 रुपये की रसीद थमा दी। पीड़ित का आरोप है कि इसके करीब 10 माह तक जब बिजली का कोई बिल नहीं आया तो वह लाल डिग्गी ऑफिस पहुंचे और रसीद दिखाकर बिल निकालने के लिए कहा। यहां कर्मचारियों ने बताया कि यह संयोजन तो पहले से ही मोरथल निवासी एक महिला के नाम पर है।
विज्ञापन


वहां से वह रसीद निकलवाकर बिजलीघर पहुंचे तो वहां जेई जेनेंद्र यादव और जेई देव ऋषि कुमार भी मौजूद थे। जब पीड़ित ने जेई से इस मामले की शिकायत की वह भड़क गए और अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले  की जांच एसडीएम कोल से  कराई।

एसडीएम ने भी जांच में फर्जी रसीद देने की पुष्टि की। इसके आधार पर सीजेएम कोर्ट ने दोनों अवर अभियंताओं को धारा 420 का दोषी मानते हुए तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें