न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के विधि विभाग में शोध छात्रा यशफीन अली ने तुर्की के इस्ताम्बूल में आयोजित इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ इस्लामिक इकोनोमी, फाइनेंस एंड इथिक्स में शामिल हुईं तथा शेयरधारक मूल्य और शरिया शासन: एक साहित्य सर्वेक्षण पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यशफीन अली डॉ. सैयद अली नवाज जैदी के निर्देशन में शोध कार्य कर रहीं हैं।