फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलमपुर फर्जीवाड़ा..अवैध निर्माण कर बढ़ा लिए फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन


एलमपुर आवास परियोजना के फ्लैट क्या वास्तव में गरीबों को ही आवंटित किए गए थे? सीएंडडीएस टीम के अब तक के सर्च ऑपरेशन में सामने आया है कि ढाई दर्जन फ्लैटों में किरायेदार रह रहे हैं, 8 फ्लैट बिक चुके हैं, 1 दर्जन फ्लैटों पर ताले हैं, 5 फ्लैटों को अवैध निर्माण कर बढ़ा लिया गया है और 2 दर्जन आवंटी ऐसे हैं जो आज तक रहने ही नहीं आये।

ये हकीकत लाभार्थियों का चयन करने वाली अफसरों की समिति को भी संदेह के घेरे में ला रही है। टीम अब तक 23 ब्लॉकों के 276 फ्लैटों का सत्यापन कर चुकी है। अभी तो वो ब्लॉक भी बाकी हैं जिनमे जमकर फर्जीवाड़ा और खरीद फरोख्त हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला यह खुलासा भी कर चुका है कि दलालों ने यहां खुद ही आवंटन पत्र व रसीद तैयार कर ढाई से साढे़ 5 लाख में फ्लैट बेच डाले। फर्जी आईडी पर विद्युत कनेक्शन भी चल रहे हैं। अमर उजाला के लगातार खुलासों के बाद से ही सीएंडडीएस टीम व विद्युत विभाग अपने अपने स्तर पर सत्यापन में जुटे हैं।

1 फ्लैट 3 बार बिक गया
चकित कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। सत्यापन टीम जब ब्लॉक 9 में पहुंची तो पता लगा यहां एक फ्लैट में आवंटी नहीं खरीदार रह रहा है। और ये फ्लैट अब तक 3 बार बिक चुका है। ब्लॉक 16 में भी 2 फ्लैट बिक चुके हैं इनमें 1 दो बार बिक चुका है। इसे पिसावा निवासी दलाल ने बेचा है। ब्लॉक 19 में तो 3 फ्लैट बिक गए। इसी तरह ब्लॉक 17 में भी 2 बिक गए। जिसमे महिला ने 1 फ्लैट इसी कालोनी निवासी नगर निगम बाबू से खरीदा है।

अवैध निर्माण ने चौंकाया
सत्यापन टीम जैसे ही ब्लॉक 19 में दाखिल हुए। ग्राउंड फ्लोर पर ही रूबी शर्मा नाम से आवंटित फ्लैट में देखा कि पास की जगह में अवैध निर्माण कर फ्लैट को बड़ा कर लिया है। टीम ये देख चौंक गयी। पूरे ब्लॉक में नजर दौड़ाई तो इसी ब्लॉक में 4 फ्लैट वालों ने इसी तरह अवैध कब्जे कर फ्लैट को बड़ा कर लिया है। इसी में 19 एससी फ्लैट दलाल के कब्जे में था। उसने भी इसी तरह अवैध निर्माण कर फ्लैट को बढ़ा लिया है। टीम ने ऐसे निर्माणों को तुरंत ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

1-1 परिवार पर 3-3 फ्लैट
सत्यापन टीम को बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। ऐसे भी परिवार यहां रह रहे हैं जिनके परिवार में ही 3-3 फ्लैट आवंटित हैं।

आवंटी फिर लें कब्जा लेटर, बाकी फ्लैट खाली करें
सत्यापन टीम ने सभी फ्लैट वालों को सख्त हिदायत दी है कि आवंटी के अलावा जितने भी हैं सब तुरंत फ्लैट खाली कर दें। चाहे किरायेदार हों या खरीददार उन्हें फ्लैट छोड़ना होगा। और जो सही आवंटी है वे सीएंडडीएस ऑफिस जाकर अपने दस्तावेज दिखाकर पुन: कब्जा लेटर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


ये फ्लैट सिर्फ गरीबों को आवंटित किए गए हैं, मालिकाना हक नहीं दिया गया है। किसी भी प्रकार का निर्माण करना नियम विरुद्ध है। उन पर कार्यवाही के लिए लिखेंगे। इनमें किरायेदार रखना या बिक्री करना गलत है। ऐसे फ्लैटों के आवंटन निरस्त करने के लिए डूडा को लिखा जाएगा। जिन फ्लैटों पर ताले मिल रहे हैं। उन पर नोटिस चस्पा किया जाएगा। नोटिस का जवाब नहीं मिलेगा तो उन्हें भी निरस्त करने के लिए डूडा को लिखेंगे। शेष जो सही आवंटी हैं वो सीएंडडीएस कार्यालय आकर अपना दस्तावेज देकर पुन: कब्जा लेटर प्राप्त कर लें।’
- जीके शर्मा, परियोजना प्रबंधक, जल निगम सीएंडडीएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें