फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का भी निरीक्षण करेंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार आज सुबह 7.50 बजे अलीगढ़ आ रहे हैं। वह अतरौली के गांव हरदोई में बनने जा रहे राजकीय महिला पालीटेक्निक का शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के साथ शिलान्यास करेंगे।

यही नहीं इन दिनों चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अतरौली के परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण कर सकते हैं। शासनस्तर से जारी कार्यक्रम से ऐसा ही प्रतीत होता है।
विज्ञापन


प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सुबह 7 बजे लखनऊ के राजकीय एयरपोर्ट अमौसी से हवाई जहाज से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे और सुबह 7.50 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे।

सुबह आठ से दस बजे तक उनका शैक्षणिक कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान वह यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान अतरौली अथवा किसी अन्य क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे ग्राम हरदोई अतरौली में राजकीय महिला पालीटेक्निक का शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के साथ शिलान्यास करेंगे। 11.30 बजे से 12 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 12.50 बजे वापस धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे और लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें