फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर नहीं हुए ऑनलाइन तो परीक्षा केंद्रों को करवाया जाएगा डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी हैं। इसके बावजूद कई परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम से नहीं जुड़ रहे हैं। वहीं कई मामलों में तो सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम से तो जुड़ गए हैं, लेकिन परीक्षा के समय कई परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद हो जाते हैं। इसके अलावा कई मामलों में तो यह भी सामने आ रहा है कि ऑनलाइन जुड़ने के बाद विद्यालय स्तर पर आईडी-पासवर्ड बदल दिया जाता है। जिससे परीक्षा के समय सीसीटीवी कंट्रोल रूम मुख्यालय से उक्त विद्यालय के फुटेज नहीं दिखते हैं।


ऐसे सभी विद्यालयों को डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने नोटिस भेजा है। स्पष्टीकरण मांगते हुए डीआईओएस ने कहा है कि सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर को नियमित संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं अगर सूचना गलत दी है तो सही सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में उपलब्ध करायी जाए। अन्यथा की स्थिति में नकल कराने में आपकी संलिप्तता मानते हुए संबंधित विद्यालय के खिलाफ परिषदीय नियमों के अंतर्गत विद्यालय को डिबार करने की कार्यवाही एवं विधिक कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात डीआईओएस ने आरजे इंटर कालेज रायपुर खैर, डीआरजी इंटर कालेज धनीपुर कुराना, विद्यावती इंटर कालेज पलसेड़ा, एके इंटर कालेज मेमड़ी, बौ. जगन्नाथ इंटर कालेज मुड़ियाखेड़ा, सोहनलाल अशर्फी देवी मेमोरियल इंटर कालेज तोछी, सम्राट अशोक इंटर कालेज तोछी, सम्राट अशोक इंटर कालेज धनसारी, राधारमण इंटर कालेज गहतौली निर्मल, ठा. मलखान सिंह इंटर कालेज हसौना जगमोहनपुर, अमर चंद कन्या इंटर कालेज अतरौली, जन आदर्श इंटर कालेज चंडौली अहमदपुरा, आदर्श जनोद्धार इंटर कालेज बनूपुरा बढ़ौन, कृष्णा पार्वती चाइल्ड इंटर उमावि अतरौली, रामवीर सिंह दलवीर सिंह इंटर कालेज कुवरपुर, मां भगवती देवी इंटर कालेज बनूपुरा दूधमा, इंद्रवती चौहान इंटर कालेज जवां, चौ. सोरन सिंह रोरिया इंटर कालेज छर्रा, रामश्रीराम इंटर कालेज बरौली छर्रा, एमएम प्रेसीडेंसी इंटर कालेज, डॉ. गिर्राज सिंह इंटर कालेज सिमरौठी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि नोटिस पाकर यह सभी विद्यालय मंगलवार शाम तक अपनी कमियों को दूर करने में लगे रहे, लेकिन क्या इनकी कनेक्टिविटी सही हो गई है। यह तो आगामी परीक्षा में पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें