फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पार्षद बैठक में पार्षद ने माइक सिर में मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को बुलाई गई पार्षद दल की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक शुरू होते ही बोलते समय हस्तक्षेप कर देने पर भाजपा के दो पार्षद आपस में ही भिड़ गए। दोनों में हाथापाई होते-होते बची। इसके बाद एक पार्षद ने अपने सवालों का जवाब नहीं मिलने पर सदन में हंगामा कर दिया और हाथ में लगे माइक से अपना सिर फोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पूरे दिन कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव माथा पच्ची होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। पार्षद एकल पद्धति से चुनाव प्रक्रिया करवाने की मांग कर रहे थे तो नगर निगम की ओर से एकल प्रक्रिया की अपनी परिभाषा दी जा रही थी। बाद में तय हुआ कि निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में चुनाव होगा। तब तक महापौर ने बैठक स्थगित कर दी।


शुक्रवार को सुबह जब बैठक शुरू हुई तो पार्षद अनिल सेंगर ने पार्षदों के सवालों के जवाब न देने का मुद्दा उठाया। बीच में हेमंत गुप्ता ने कुछ कहना चाहा तो इसी बात पर दोनों भाजपा पार्षदों में नोकझोंक शुरू हो गई। एक समय लगा कि हाथापाई भी हो जाएगी। लेकिन अन्य पार्षदों के दखल से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद पार्षद रिजवान मिंटो ने एक वर्ष से अपने सवालों का जवाब नहीं मिलने से आक्रोशित होकर सीधे महापौर मो. फुरकान पर मौखिक हमला बोल दिया। हालात यह हो गए कि भावुक हुए रिजवान ने हाथ में पकड़े माइक से अपना ही सिर फोड़ना शुरू कर दिया। किसी तरह उनको भी शांत किया गया। इसके बाद सदन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गतिरोध पैदा हो गया जो समाप्त नहीं हो सका। छह सदस्यों के लिए सात नामांकन आए हैं। बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, एसीएम द्वितीय रेनू सिंह, नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की कुछ और खास बातें
- पार्षद वीरेंद्र सिंह ने नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, पार्षदों के सवालों के जवाब नहीं मिलने और निर्धारित समय में बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठकें नहीं होने का मुद्दा उठाया और तर्क दिए।
- अनिल सेंगर ने पिछली हुई बैठकों की अभी तक पुष्टि नहीं होने और अन्य अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई कोर्ट गया तो सबकी कुर्सियां हिल जाएंगी
- बैठक में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसीएम द्वितीय रेनू सिंह और बाहर फोर्स भी मौजूद था। बैठक में एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह भी पहुंचे। सदन की गरिमा का हवाला दिया।

- पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने नगर पालिका के समय से पार्षद रहे कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय के दिवंगत होने का मुद्दा उठाया और दो मिनट का मौन रखने की बात कही। इस पर दो मिनट का मौन रख दिया गया। बाद में वीरेंद्र सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि शोक सभा के बाद सदन की कार्यवाही नहीं चल सकती। अब इसको पहले स्थगित करना पड़ेगा। इसके बाद महापौर ने पांच मिनट के लिए सदन स्थगित किया।
विज्ञापन


‘बोर्ड की बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर गतिरोध बना। जिसके चलते तय हुआ कि निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महापौर ने इस संबंध में जिलाधिकारी और कमिश्नर से भी सलाह मशविरा करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बैठक स्थगित कर दी’
- रंजीत सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें