फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू-ं वीसी रजिस्ट्रार पर एफआईआर नहीं तो भूख हड़ताल-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार के खिलाफ तीन दिन के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो छात्र भूख हड़ताल करेंगे। यह चेतावनी एएमयू एवं जनपद के दिव्यांग छात्रों ने जिला प्रशासन को दी है। दिव्यांग छात्रों ने एएमयू सर्किल से डीएम कार्यालय तक मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि एएमयू के वीसी एवं रजिस्ट्रार पिछले 22 साल से दिव्यांगों को उनके आरक्षण के अधिकार से वंचित कर रखा है। एडवोकेट शाहिद अली खान ने कहा कि भारत सरकार के नि:शक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 एवं पूर्ववर्ती नि:शक्त व्यक्ति अधिनियम 1995 के द्वारा दिव्यांगों के लिए लोक सेवाओं में आरक्षण का प्रावधान किया गया था जो कि वर्तमान में 4 प्रतिशत (2016 के पहले 3 प्रतिशत) है। एएमयू द्वारा 1996 से ही अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों को या तो भरा नहीं जाता अथवा अपने चहेते व्यक्तियों के द्वारा पदों की पूर्ति कर ली जाती है। एएमयू द्वारा चार प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। एएमयू द्वारा विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया और अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किये लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। आवेदन फीस भी वापस नहीं लौटाई गई। इस संबंध में पूछे जाने पर विश्वविद्यालय कर्मी द्वारा दिव्यांगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। शाहिद अली खान ने बताया कि तीन दिन के अंदर वीसी एवं रजिस्ट्रार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो शनिवार से प्रशासनिक ब्लाक के सामने भूख हड़ताल शुरू कर देेंगे। मार्च में नागेंद्र प्रताप सिंह, फुरकान, आमिर, अजीमुद्दीन, वसीम, अनूज तोमर, विनीत, लोकेंद्र, जाहिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें