फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 बच्चों ने खेलकूद में दिखाई अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनीगेट स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीनियर विंग में स्पोर्ट्स डे व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीजेपी के कासगंज प्रभारी डॉ. राजीव अग्रवाल, ब्रजप्रांत उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने किया।

बैंड प्रस्तुति व मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। खेलकूद प्रारंभ के दौरान मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं। विभिन्न वर्गों में दौड़ के साथ साथ यहां कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, रस्साकसी आदि में छात्रों ने प्रतिस्पर्धा की। जिसमें लगभग 450 बच्चों ने हिस्सा लिया था।

इस दौरान विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने वॉलीबुड डांस कर अतिथियों का मन मोहा। यहां मंडलायुक्त ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन बच्चों में खेल की भावना जागृत करते हैं। अन्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर प्रबंधक मनोज कुमार जादौन, प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, राज शर्मा, रियाज मैक्स, कुलदीप गुप्ता, गुलाब सिंह, नीरेश, हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें