न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला और वैष्णो इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें 60 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
नगर निगम के जवाहर भवन में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के 16 किलोग्राम भार वर्ग में पीहू, 24 किग्रा में एंजिल, 29 में प्रेरणा तिवारी, 32 में नंदिनी सिंह, 41 में चित्रांशी 47 में मैलविना अग्रवाल, 33 में नीशू, 37 में रिया, 41 में ओशीन सिंह, 44 में आंचल आहूजा, 35 में अंकिता व कैडेट में 47 किग्रा भार वर्ग में भावना गौतम, 45 में प्रशंसा, 59 में अनुष्का ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जूनियर महिला के 42 में खुशी चौधरी, 46 में मुस्कान कुमारी, 52 में गरिमा यादव व 55 में भावना ने स्वर्ण पदक जीता।
सब जूनियर पुरुष वर्ग के 18 किग्रा भार वर्ग में तेजस, 23 में ईशू, 29 में अनुज चौधरी, यश, 21 में लव, 25 में उजैर अली, 27 में तन्मय अग्रवाल, 32 में ललित मोहन, 35 में अंश, 38 में प्रथम कुमार, 41 में श्रेष्ठ अग्रवाल, 44 में सत्यम कुशवाहा, 50 में अहमद, कैडेट के 33 में सजल, अंश, 37 में शुभम यादव, 41 में दिव्यांश चौधरी, 45 में शैलेष पाठक, 49 में धनंजय सिंह, 57 मोहम्मद उवैस, 61 में जयदीप सिंह, 65 में अरनव कीर्ति, 53 में कार्तिक राज सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के 45 में पुनीत, 48 में हरिवेश, 51 में मोहम्मद मिनहाज, 55 में गौरव कश्यप, 59 में सौरभ कुमार, 73 में मोहित यादव, 54 में सादिक अली, 58 में प्रेम कुमार, 63 में कृष्णकांत उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर मोहम्मद फुरकान ने किया। निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौहान, शालिनी चौहान, सुनील कुमार, बंटी कुमार, पीयूष गौर, फातिमा यूसुफ, निश्चय चौधरी, शोभित शर्मा, मोनिका गुप्ता, बंटी कुमार, मोहम्मद परवेज रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड, महासचिव ठा. आनंद पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम में महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गुंजन शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, 200 में गुंजन शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, 400 में संध्या राजपूत एसीए कॉलेज, 800 में पूनम राजपूत एसीए कॉलेज, 1500 में पूनम एसीए, 3000 में पूनम एसीए, लंबी कूद में रश्मि शर्मा, ऊंची कूद में रति एलएसए इगलास, शाट पुट में गीता खैर, डिस्कस थ्रो में गीता, भाला फेंक में प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चेतन सोलंकी, 200 में अनिल, 400 में बीनू शर्मा, 800 में देश दीपक, 1500 में भानु प्रताप, 5000 में भानू प्रताप, लंबी कूद में मुरारी, ऊंची कूद में मुरारी, शाट पुट में अभिषेक चौधरी, डिस्कस थ्रो में सुरील चौधरी, भाला फेंक में मुरारी ने स्वर्ण पदक जीता। संचालन ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतेल, विवेक कुमार ने किया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह, मजहर उल कमर रहे। इस अवसर पर अजीत रावत, अशोक चौधरी, पूनम, अजय चौधरी, उत्तम कुमार मुखर्जी, विजय कुमार, सौरभ, कंचन सिंह, मनोज चौधरी, अजब सिंह फौजी, चौ. महावीर सिंह, देवीराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
-हैंडबाल प्रतियोगिता ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
ये हैं सहयोगी
- वैष्णव इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य प्रायोजक)
- एनपी कंस्ट्रक्शन
-प्रशांत इंटरप्राइजेज
- आईआईएमटी
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- विनीत आटोमोबाइल्स
- विवेकानंद कालेज आफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट
- ड्रीम विजन डेवलपर्स
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओटू जिमनेजियम
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- बचपन प्ले स्कूल
- एक्सीलेंट पेस कंट्रोल