फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गूलर रोड पर अवैध कब्जे की सूचना पाकर शनिवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल स्वयं ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां आसपास नगर निगम की संपत्ति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम की दुकानों के निर्माण की पत्रावली को भी देखा।

शनिवार को गूलर रोड पर पंपिंग स्टेशन के पास अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने स्वयं गूलर रोड पोखर व उसके आसपास नगर निगम संपत्तियों को देखा। मौके पर गूलर रोड पोखर व उसके आसपास अवैध कब्जे होने की बात क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बतायी गई।
विज्ञापन


मौके पर नगर आयुक्त ने गूलर रोड पोखर, गूलर रोड पंपिंग स्टेशन, गूलर रोड शेल्टर होम व दुकानों, गूलर रोड पुराना हैजा हास्पिटल, गूलर रोड निकट हैजा हास्पिटल नगर निगम के खाली भूखंड सहित यहां पर नगर निगम संपत्ति पर अवैध रूप से निर्माण किए गए भवनों का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने गूलर रोड शेल्टर होम, दुकानों के निर्माण में मानक व गुणवत्ता सही न पाये जाने पर इसके निर्माण पत्रावली को तलब किया। वहीं गूलर रोड पोखर के पुराने नक्शों के आधार पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त साथ मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, अहसान रब साथ थे।
विज्ञापन


गूलर रोड पर नगर निगम की बहुमूल्य संपत्ति है और इस संपत्ति पर नगर निगम जन उपयोगी निर्माण व आधुनिक सुख सुविधाओं को विकसित कर इस क्षेत्र का विकास करने की योजना बना रहा है। अवैध कब्जा व कब्जाधारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से सक्षम है।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें