फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में निलंबित कर्मचारी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में मार्कशीट के लिए रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर्मचारी प्रियंका वार्ष्णेय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी प्रमोद कुमार को बहाल कर दिया गया है।
मार्कशीट न देने व पैसा मांगे जाने को लेकर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने अपने साथियों के साथ मंगलवार को खूब हंगामा काटा था। इस दौरान प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य व प्रॉक्टर से तीखी नोकझोंक भी हुई। दबाव आकर प्राचार्य ने फौरन इस मामले दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निलंबित कर्मचारी प्रियंका वार्ष्णेय के समर्थन में बुधवार को वार्ष्णेय समाज के लोग आ गए। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। इस मामले की जांच के लिए प्राचार्य ने चार सदस्यीय समिति गठित की थी। जांच समिति ने दोनों पक्षों से लिखित में बयान लिए। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पूर्व छात्र ने लिखित में बयान में किसी को रुपये न देने की बात स्वीकार की। इस आधार पर दोनों कर्मचारियों को चेतावनी के साथ उनका निलंबन वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें