फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट बस स्टैंड की जमीन पर अतिक्रमण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सेटेलाइट बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं कि यहां पर परिवहन निगम की जमीन पर कब्जा शुरू हो गया है। रोजाना रात को एक दो खोखे बस स्टैंड की जमीन पर रखे जा रहे हैं। बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारी यदि इन खोखा स्वामियों से मना करते हैं तो वह लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस के सहयोग से यह खोखे रखे जा रहे हैं।
मसूदाबाद बस स्टैंड की बिल्डिंग का निर्माण होने और महानगर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने सेटेलाइट बस स्टैंड से बसों के संचालन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन दिन से सेटेलाइट बस स्टैंड से बसों का संचालन भी हो रहा है। यहां संचालन के लिए स्टॉफ और स्टेशन प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी गई है, लेकिन बस स्टैंड की जमीन पर खोखे रखकर अतिक्रमण करने वालों की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। बस स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि रात को पुलिस की शह पर रोजाना खोखे रखे जा रहे हैं। यदि वह मना करते हैं तो खोखा स्वामी लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। इसकी शिकायत पर एआरएम अलीगढ़ से कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड की जमीन पर खोखे रखने की शिकायत मिली है। अभी मसूदाबाद की बिल्डिंग से सामान बुद्ध विहार की बिल्डिंग में रखवाया जा रहा है। सामान शिफ्ट होने के बाद एडीएम सिटी से मिलकर इन खोखो को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।
लोकेश राजपूत, एआरएम अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें