क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के युवा प्रदेश सचिव सैयद नाजिम अली की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर कई पार्टी के प्रतिनिधियों ने धरना दिया। प्रतिनिधियों ने हरदुआगंज में मुठभेड़ में मारे गए नौशाद व मुस्तकीम के परिजनों को 25 लाख रुपये की सहायता की मांग की।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या, अगवा की रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। न्यायिक जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक व उनकी सहयोगी टीम को चार्ज मुक्त किया जाए, ताकि इसम मामले की जांच पर कोई असर न हो।
बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, मौलाना निसार, रालोद के मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, छात्र नेता राजा, एएमयू कैबिनेट नदीम खान, रालोद के जिलाध्यक्ष राम बहादुर, रईश अहमद, शरीफ पठान आदि मौजूद रहे।
पुतला फूंकने वाले पर हो कार्रवाई
जन कल्याण समिति की बैठक शाहजमाल में हुई। इसमें हरदुआगंज में मुठभेड़ में मारे गए नौशाद व मुस्तकीम की आवाज उठाने वाले पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खां व पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह का पुतला फूंकने वाले पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर हाजी शाहिद, इमरान खान, शाहजैब सैफी, अरशद, इमरान मलिक, सलमान अहमद, इमरान घोसी, जुनैद निजाम, मोहम्मद अनीस अब्बासी, सलमान सैफी, बब्बू कुरैशी, मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद रहे।