फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में 50 फीसदी सर्वे का काम लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आने वाले आवेदनों के लाभार्थियों के नाम पते को सत्यापित करने में नगर निगम कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। आधे से ज्यादा आवेदनों के पते ही नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम कर्मचारियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है और 50 फीसदी आवेदनों का सर्वे कार्य अटक गया है।

विभिन्न सरकारी योजनाएं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण आवेदन आदि योजनाओं के लिए आवेदक विकास भवन या नगर निगम में आवेदन करता है।
विज्ञापन


आवेदन के बाद आवेदक की आर्थिक स्थिति और पात्रता के लिए मौके पर जाकर सर्वे किया जाता है। अब नगर निगम कर्मचारियों के सामने स्थिति यह है कि आधे से ज्यादा आवेदकों के पति नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण 50 फीसदी आवेदनों का सर्वे कार्य रुका हुआ है। नगर निगम के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि कुछ आवेदनों की प्रकृति से लगता है कि फर्जी तरीके से लाभ लेने के लिए ऐसे आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें