फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 30 हजार में से 18 हजार यात्रियों की हज कैटेगरी में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सऊदी अरब में निर्माण कार्य के चलते देश के 18 हजार हज यात्रियों की कैटेगरी में बदलाव कर दिया गया है। ग्रीन कैटेगरी में देश के 30 हजार हज यात्रियों का कोटा है। इस कोटे को अरब हुकूमत ने घटा दिया है।

हरम शरीफ के पास (अरब) निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए हरम शरीफ के पास ठहरने वाले हज यात्रियों की तादाद में कटौती की जा रही है। इसमें देश के ग्रीन कैटेगरी में आवेदन कर चुके हज यात्रियों को झटका लगा है।
विज्ञापन


अरब हुकूमत ने ग्रीन कैटेगरी के 30 हजार में से 18 हजार हज यात्रियों को अजीजिया कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया है, जबकि 12 हजार हज यात्रियों को ग्रीन कैटेगरी में जगह मिल पाई है। लब्बैक हज ट्रेनिंग सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी व अजीजिया कैटेगरी के किराये में भी अंतर होता है।

जिन हज यात्रियों के कैटेगरी में बदलाव हुआ है, उन्हें बची रकम वापस कर दी जाएगी। कैटेगरी के बदलाव की जद में अलीगढ़ जिले से भी 50 से ज्यादा हज यात्री आए हैं।
विज्ञापन


ग्रीन व अजीजिया कैटेगरी में अंतर
अरब में हरम शरीफ के आसपास रिहायशी इलाकों में ग्रीन कैटेगरी के हज यात्री ठहराए जाते हैं। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग, महिला हज यात्री आवेदन करते हैं, ताकि उन्हें ज्यादा चलना न पडे़। उधर, अजीजिया कैटेगरी के हज यात्री को हरम शरीफ से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर रिहायशी इलाके में ठहराए जाते हैं।

ग्रीन कैैटेगरी का किराया
उड़ान रुपये
दिल्ली 2,59,700
-----
अजीजिया कैैटेगरी का किराया
उड़ान रुपये
दिल्ली 2,24,950

अफसोस तो हुआ, लेकिन मायूस नहीं हैं। अल्लाह ने मुझे अपना घर देखने के लिए बुलाया है। यही मेरी खुशनसीबी है।
-अहमद सईद सिद्दीकी
--
मुझे बस अल्लाह का घर देखना है। ग्रीन कैटेगरी से अजीजिया कैटेगरी में बदलने का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
-रुखसाना सईद
--
जो भी होता है, वो बेहतर के लिए होता है। अगर उनकी कैटेगरी बदली है, तो यकीनन उनके लिए कुछ बेहतर ही होगा।
-आसिम अख्तर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें